Sitapur City

Sitapur News : छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, 12 घंटे में पुलिस की घेराबंदी में फंसा आरोपी, पैर में लगी गोली

Sitapur Rape Case : नाना के घर रह रही बच्ची को खेत में ले जाकर वारदात का आरोप, बच्ची को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, राजमिस्त्री का काम करता है आरोपी

सीतापुर, 22 सितंबर 2026:

यूपी के सीतापुर में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को घटना के करीब 12 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार सुबह ग्राम बेर्रा के पास पुलिस की घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है।

नाना के घर रह रही थी बच्ची

मामला थानगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 21 सितंबर सोमवार की शाम बच्ची अपने नाना के घर के पास थी। आरोप है कि सदरपुर निवासी मिस्त्री का काम करने वाला अवधराम उर्फ भोला उसे बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची को इलाज के लिए पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें:

बेर्रा गांव के पास टीम ने पैर में गोली मारकर दबोचा

Police Encounter: मंगलवार सुबह पुलिस टीम को आरोपी के ग्राम बेर्रा के पास होने की जानकारी मिली। टीम ने घेराबंदी की तो पुलिस के मुताबिक आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद किया हैं। घायल आरोपी को सीएचसी रेउसा में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें  सीतापुर को नए साल में मिलेंगे 65 नए उप स्वास्थ्य केंद्र...निर्माण पर खर्च होंगे 25.69 करोड़

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link