Hardoi City

Hardoi News : भांजे से इश्क फरमा रही थी विवाहिता, आधी रात दोनों हुए फरार, पति पहुंचा थाने

पति का आरोप, पहले भी पत्नी को अपने साथ ले जा चुका है आरोपी भांजा, घर से जेवर और एक लाख रुपये ले जाने का भी आरोप, बहन व बहनोई भी साजिश में शामिल, पिहानी कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा

हरदोई, 24 सितंबर 2026:

यूपी में हरदोई जिले के पिहानी क्षेत्र में एक युवक ने अपने भांजे पर पत्नी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पति के मुताबिक आधी रात उसका भांजा घर आया था। इसी दौरान वह उसकी 25 वर्षीय पत्नी को अपने साथ लेकर चला गया। पति ने पुलिस को दी तहरीर में पत्नी के साथ जेवर और एक लाख रुपये ले जाने की बात भी कही है।

पहले भी दोनों भागे थे, अब कैश व जेवर भी ले गए

पिहानी निवासी संदीप यादव का भांजा शोभित यादव शाहाबाद में रहता है। उसकी पत्नी के साथ भांजे के साथ हंसी मजाक को लेकर उसे पहले से शक था। इसी बीच दोनों फरार हो गए। रिश्तेदारों में दबाव बनाने के बाद दोनों वापस आ गए लेकिन संपर्क बना रहा। शोभित एक बार फिर उसके घर आया। आरोप है कि रात में शोभित उसकी पत्नी सीतम को अपने साथ ले गया। घर से जेवर व कैश भी गायब मिला। वह तभी से पत्नी की आसपास और रिश्तेदारी में तलाश कर रहा है, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

बहन व बहनोई भी साजिश में शामिल

संदीप का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब शोभित उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया हो। संदीप ने अपने बहनोई रजनीश और उसकी पत्नी किरन पर भी इस मामले में साजिश रचने का आरोप लगाया है। संदीप ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी घर से जेवर और करीब एक लाख रुपये भी लेकर गई है। पत्नी के जाने के बाद उसने कई जगह तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिली।

सर्विलांस के सहारे खोजबीन कर रही पुलिस

पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी शाहबाद निवासी शोभित और संदीप की पत्नी की खोजबीन के लिए सर्विलांस का सहारा ले रही है। पुलिस संभावित स्थानों पर तलाश के साथ मामले में बहन व बहनोई की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  हरदोई : राजकीय पॉलिटेक्निक में छात्रों का हंगामा... खराब भोजन और गंदगी को लेकर फूटा गुस्सा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link