Uttar Pradesh

“शराबी दूल्हे से शादी से इनकार, जयमाल के बाद दुल्हन ने तोड़ी शादी, मचा हंगामा”

कानपुर,26 नवंबर 2024

कानपुर में एक शादी समारोह हंगामे में बदल गया जब दुल्हन ने दूल्हे पर शराबी होने और अन्य लड़कियों से संबंध होने का आरोप लगाकर शादी से इनकार कर दिया। घटना बर्रा थाना क्षेत्र की है, जहां रविवार रात जयमाल के बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाए। दूल्हे के साथ एक लड़की देखे जाने पर विवाद शुरू हुआ, लेकिन लड़की ने आरोपों को खारिज किया।दूल्हे के पिता ने चढ़ावे में दिए गए जेवरात वापस करने की मांग की, जबकि दुल्हन पक्ष ने शादी पर हुए खर्च की भरपाई की बात कही। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और फिलहाल किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। शादी टूटने के बाद दोनों परिवारों में तनातनी जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  भूरे पहलवान ने पत्रकार को सरेआम पीटा, पैर छूने को किया मजबूर; पुलिस पर शह देने का आरोप।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link