Varanasi

Varansi News : बेकाबू हाथी का तांडव, महावत को पटका, पेड़-पोल उखाड़े, पुलिस ने बड़े इलाके को किया सील

रामलीला के लिए लाया गया हाथी पंचवटी मैदान से निकलकर सड़क पर आया, महावत की हालत गंभीर, 200 लोगों की टीम रेस्क्यू में जुटी

वाराणसी, 18 अक्टूबर 2026:

यूपी के वाराणसी में रविवार सुबह रामलीला के लिए लाया गया हाथी अचानक बेकाबू हो गया। रामनगर के पंचवटी मैदान से निकले हाथी ने रास्ते में जमकर उत्पात मचाया। उसने पेड़ उखाड़ दिए, बिजली के खंभों को नुकसान पहुंचाया। कई घरों की बाउंड्री तोड़ दी। हाथी को रोकने पहुंचे महावत छापलू को उसने सूंड से उठाकर पटक दिया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

रामलीला के लिए आजमगढ़ से लाया गया था हाथी

यह हाथी आजमगढ़ से वाराणसी लाया गया था। काशीराज परिवार के डॉ. अनंत नारायण सिंह के बेटे रामलीला देखने के लिए हाथी पर सवार होते हैं। रामनगर स्थित पंचवटी मैदान में रामलीला में शामिल होने वाले हाथियों को रखा जाता है। यहां आयोजन से जुड़े कलाकार भी ठहरते हैं। पंचवटी मैदान वाराणसी जिला मुख्यालय से करीब 17 किलोमीटर दूर है।

दो हाथियों के बीच लड़ाई के बाद बिगड़े हालात

इसी पंचवटी में पहले दो हाथियों के बीच लड़ाई हुई थी। दोनों को अलग करने के बाद उनमें से एक हाथी बेकाबू हो गया। रविवार सुबह करीब 10.30 बजे महावत उसे चारा खिलाने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया। कुछ लोगों ने बताया कि महावत उसे नहलाने के लिए ले जा रहा था, तभी हाथी ने हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें:

महावत की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी

हाथी के हमले में घायल छापलू आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के बैरामपुर गांव का रहने वाला है। उसके सिर, पैर, सीने सहित शरीर के कई हिस्सों में चोट आई है। परिजनों के मुताबिक, हमले के बाद वह बेहोश हो गया। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

Advertisement

2 किलोमीटर का इलाका सील, रेस्क्यू में जुटी टीम

हाथी के बेकाबू होने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए करीब 2 किलोमीटर के इलाके में बैरिकेडिंग कर रास्ते बंद कर दिए गए। पुलिस ने लोगों से पंचवटी रोड की तरफ नहीं जाने की अपील की है। वन विभाग, पुलिस, एनडीआरएफ सहित करीब 200 लोग हाथी को काबू करने में जुटे हैं। हाथी झाड़ियों के आसपास छिपा हुआ था। टीम उसकी तलाश कर रही थी।

ये भी पढ़ें  काशी में शुरू हुआ देश का पहला हाइड्रोजन जलयान, जल्द मिलेगी बुकिंग सुविधा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link