Prayagraj

चेकिंग पर निकलोगे, लेकिन घर नहीं लौटोगे… सस्पेंड सिपाहियों ने ARTO को धमकाया, केस दर्ज, जानें पूरा मामला

प्रयागराज न्यूज : निलंबन के खिलाफ कोर्ट में चल रहे मुकदमे की पैरवी से नाराज हैं चारों, परिवार को भी घर से उठवाने की धमकी देने का आरोप

प्रयागराज, 18 अक्टूबर 2026:

यूपी के प्रयागराज में परिवहन विभाग के एक ARTO को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। विभाग से निलंबित चार सिपाहियों ने एलनगंज में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) आनंद प्रताप राव की गाड़ी घेर ली। इसके बाद उनके साथ गाली-गलौज करते हुए चेकिंग पर निकलने पर घर वापस न लौटने देने की धमकी दी। आरोपियों ने उनके परिवार को भी निशाना बनाने की बात कही। मामले में कर्नलगंज थाने में केस दर्ज किया गया है।

निलंबन के मुकदमे की पैरवी से नाराजगी का आरोप

राव के मुताबिक 16 अक्टूबर को शाम करीब चार बजे आनंद प्रताप राव अपने सहकर्मी प्रवर्तन अधिकारी राजीव कुमार के एलनगंज स्थित आवास से सरकारी काम के लिए फील्ड में निकल रहे थे। इसी दौरान निलंबित प्रवर्तन सिपाही पंकज सिंह, अनिल प्रताप सिंह, प्रवर्तन पर्यवेक्षक शीतला प्रसाद यादव व प्रवर्तन चालक जनार्दन शर्मा ने उनकी गाड़ी घेर ली।

परिवहन आयुक्त ने किया था निलंबित, कोर्ट में चल रहा केस

चारों कर्मचारियों को अनुशासनहीनता, अवैध वसूली व भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों के बाद परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश ने निलंबित किया था। चारों कर्मचारी अपने निलंबन से जुड़े मुकदमों की पैरवी को लेकर उनसे नाराज थे। उन्होंने ARTO पर निलंबन कराने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में चल रही कार्रवाई बंद करने का दबाव बनाया। संबंधित कर्मचारी हाईकोर्ट से निलंबन पर रोक पाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। इसी मामले में आनंद प्रताप राव की ओर से पैरवी किए जाने को लेकर विवाद हुआ।

ये भी पढ़ें:

सिपाहियों से जान का खतरा बताया

राव का कहना है कि आरोपियों ने मुकदमे की पैरवी बंद करने, छुट्टी लेकर घर चले जाने का दबाव बनाया। साथ ही सरकारी काम नहीं करने देने की बात कही। ARTO ने इस घटना से अपनी सुरक्षा को खतरा बताया है। आनंद प्रताप राव का कहना है कि वे उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विभागीय मुकदमे की सुनवाई के दौरान कोर्ट में उपस्थित हो रहे थे। इसी बात को लेकर उन्हें निशाना बनाया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 710 न्यायिक अधिकारियों के तबादले

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link