ElectionsVaranasi

UP MLC ELECTION : मोदी की काशी में सपा का दबदबा, शिक्षक MLC के पहले राउंड में लाल बिहारी यादव आगे

शिक्षक सीट पर सपा प्रत्याशी को मिले 6,814 वोट, भाजपा के प्रमोद मिश्रा को 2,963 मत, स्नातक सीट पर आशुतोष सिन्हा बनाम केदारनाथ सिंह के मुकाबले पर नजर

वाराणसी, 27 अक्टूबर 2026 :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र यूपी के वाराणसी में शिक्षक तथा स्नातक एमएलसी सीटों की मतगणना जारी है। शिक्षक सीट के पहले राउंड में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने बढ़त बना ली है। पहले चरण में 14 हजार वोटों की गिनती हुई, जिसमें लाल बिहारी यादव को 6,814 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी प्रमोद मिश्रा को 2,963 वोट प्राप्त हुए।

वाराणसी के पहाड़िया मंडी स्थित मतगणना स्थल पर मंगलवार सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। शुरुआत में बैलेट पेपर छांटकर उनके बंडल बनाए गए। इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया आगे बढ़ी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मतगणना स्थल पर कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए 14 टेबल लगाए गए। त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के तहत ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। यहां दोनों सीटों पर 1 लाख 42 हजार से अधिक मत पड़े थे।

स्नातक सीट पर आशुतोष सिन्हा बनाम केदारनाथ सिंह

वाराणसी स्नातक एमएलसी सीट पर समाजवादी पार्टी के आशुतोष सिन्हा तथा भाजपा के केदारनाथ सिंह के बीच मुकाबला है। इस सीट पर मतों की बंडलिंग का काम जारी है। अब तक करीब 50 हजार वोटों की बंडलिंग हो चुकी है, जबकि कुल 1.28 लाख मत पड़े हैं। स्नातक सीट के शुरुआती रुझानों को लेकर स्थिति मतगणना के आंकड़े सामने आने के बाद स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें:

वाराणसी खंड निर्वाचन क्षेत्र के तहत वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मीरजापुर, सोनभद्र, चंदौली तथा भदोही के मतों की गिनती की जा रही है।

Advertisement

varanasi-teacher-mlc-chunav-lal-bihari-yadav-aage (2)

वर्ष 2020 के चुनाव में सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने स्नातक सीट पर जीत दर्ज की थी। उन्हें 26,335 वोट मिले थे, जबकि भाजपा के केदारनाथ सिंह को 22,685 मत प्राप्त हुए थे। द्वितीय वरीयता के मतों की गिनती के बाद आशुतोष सिन्हा 3,650 वोटों के अंतर से विजयी घोषित हुए थे।

केदारनाथ सिंह वर्ष 2014 तथा 2018 में इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं। इससे पहले 2004 के उपचुनाव में भी उन्हें जीत मिली थी। वहीं, कांग्रेस के राजेश कुमार मिश्रा वर्ष 1996 तथा 2002 में इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें  Varansi News : बेकाबू हाथी का तांडव, महावत को पटका, पेड़-पोल उखाड़े, पुलिस ने बड़े इलाके को किया सील

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link