Barabanki City

बाराबंकी न्यूज : सो रहे कुत्ते के सिर पर कंक्रीट से वार, PETA पहुंचा कोतवाली, सबूत देकर दर्ज कराई नामजद FIR

सिंचाई विभाग कालोनी में हुई घटना, कुत्ते पर हमले का CCTV फुटेज भी सौंपा, आरोपी मनोज सोनी के खिलाफ कार्रवाई के साथ घायल कुत्ते के इलाज की मांग

बाराबंकी, 29 अक्टूबर 2026:

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सिंचाई विभाग कॉलोनी में एक कुत्ते पर कंक्रीट के बड़े टुकड़े से हमला करने का मामला सामने आया है। पशु अधिकार संगठन PETA India के पदाधिकारी का आरोप है कि सड़क किनारे सो रहे कुत्ते के सिर पर मनोज सोनी ने भारी वस्तु से वार किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। संगठन ने मामले में FIR दर्ज कराई है।

वार इतना तेज कि कंक्रीट बिखर गया

पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (PETA) की क्रुएल्टी रिस्पॉन्स टीम की अधिकारी श्रीकुट्टी बेनेट के मुताबिक, घटना के CCTV फुटेज में मनोज सोनी नाम का व्यक्ति कंक्रीट का बड़ा टुकड़ा लेकर उसने पूरी ताकत से कुत्ते के सिर पर वार किया। टक्कर लगने के बाद कंक्रीट का टुकड़ा टूट गया। घायल कुत्ते ने सड़क के बीच की ओर जाने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूर जाकर बेहोश होकर गिर पड़ा।

बेहोश कुत्ते को सड़क पर घसीटा गया

शिकायत में यह भी कहा गया है कि घटना के बाद कुछ अन्य कुत्ते घायल जानवर के पास पहुंचे। फुटेज में एक दूसरे व्यक्ति को बेहोश कुत्ते को सड़क के बीच से घसीटकर किनारे ले जाते हुए दिखने का दावा भी किया गया है। संगठन ने इस मामले को गंभीर पशु क्रूरता बताते हुए जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें:

सोते समय हमला निंदनीय

PETA India ने शिकायत के साथ सीसीटीवी फुटेज भी दी है। संगठन का आरोप है कि मनोज सोनी ने कुत्ते को जान से मारने की नीयत से हमला किया। ये एक अमानवीय हरकत है। इससे जानवर की जान भी जा सकती थी। ये हरकत तब की गई जब जानवर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया बल्कि सो रहा था। फिलहाल पुलिस एविडेंस के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  ऑटो से आए चोर, ढाई घंटे रुके...तार व मशीनें उठा ले गए, दो अन्य घरों से लाखों का माल उड़ाया

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link