National

Delhi Protest : दिल्ली में मार्च के साथ बाजारों में भी पहुंचें लोग, राहुल गांधी ने व्यापारियों के लिए की ये खास अपील

Rahul Gandhi : दिवाली, छठ और भाईदूज के बीच दिल्ली आने वालों से की खरीदारी की अपील, कहा- मार्च से व्यापारियों को नुकसान नहीं होगा

न्यूज डेस्क, 1 नवंबर 2026:

दिल्ली में आज होने वाले मार्च से पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसमें शामिल होने आ रहे लोगों से स्थानीय दुकानदारों की मदद करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के साथ लोग दिल्ली के छोटे व्यापारियों की दुकानों से खरीदारी भी करें। इससे त्योहारों के इस मौसम में स्थानीय कारोबारियों को फायदा मिल सकेगा।

व्यापारियों का हमें ख्याल रखना होगा

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि दिवाली, छठ और भाईदूज का समय है। ऐसे में देश के अलग-अलग हिस्सों से दिल्ली पहुंच रहे लाखों लोगों को यहां के व्यापारियों का भी ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने अपील की कि लोग मार्च, रैली और विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के साथ छोटी दुकानों से सामान भी खरीदें।

व्यापारियों को रैली से नुकसान की अफवाह फैला रही भाजपा

राहुल गांधी पोस्ट के साथ शेयर किए गए वीडियो में एक कार में बैठे दिखते हैं। उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी डरी हुई है, इसलिए व्यापारियों को रैली से नुकसान होने की अफवाह फैलाई जा रही है। उनका दावा है कि रैली से दुकानदारों का कारोबार प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि मार्च भी होगा, रैली भी निकलेगी, साथ ही लोग दिल्ली के छोटे दुकानदारों से खरीदारी भी करेंगे। पोस्ट के आखिर में उन्होंने लोगों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

चर्चा में हैं विरोध के तरीके

इधर आज रविवार की सुबह से ही रामलीला मैदान में भीड़ जुटने लगी। विरोध के अनोखे तरीके चर्चा में बने है। कोई 56 इंच छाती लिखकर एक्सरे रिपोर्ट दिखा रहा है। कोई ज्ञानू-ज्ञानू यस पापा के पोस्टर पकड़े है। फिलहाल भीड़ लगातार बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें  पीएम मोदी ने किया एशिया के पहले वर्टिकल लिफ्ट पंबन रेलवे ब्रिज का उद्घाटन, रामेश्वरम से फिर शुरू हुई रेल सेवा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link