Uttarakhand

विधानसभा चुनाव 2027 : कुमाऊं पहुंचे राम माधव, जिला अध्यक्षों से संगठन की जमीनी हकीकत का लिया फीडबैक

बीजेपी की चुनावी तैयारियां तेज, प्रदेश प्रभारी ने नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, काशीपुर, रानीखेत, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में बैठकें कर कई मुद्दों पर की बात

योगेंद्र मलिक

देहरादून 2 नवंबर 2026ः

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी राम माधव ने अचानक कुमाऊं मंडल का दौरा कर पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कुमाऊं के सभी आठ सांगठनिक जिलों के जिला अध्यक्षों के साथ अलग-अलग बैठकें कर संगठन की जमीनी स्थिति और चुनावी तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया।

क्षेत्रों में पार्टी की मौजूदा स्थिति की ली जानकारी

राम माधव ने नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, काशीपुर, रानीखेत, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के जिला अध्यक्षों से मुलाकात की। इन बैठकों में विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की सक्रियता, सरकार के कामकाज और संभावित प्रत्याशियों को लेकर चर्चा की गई। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश प्रभारी ने सभी जिला अध्यक्षों से उनके क्षेत्रों में पार्टी की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर पर पार्टी की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर भी फीडबैक लिया।

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा सरकार के कामकाज को लेकर आम जनता के बीच क्या धारणा बन रही है और स्थानीय स्तर पर किन मुद्दों का प्रभाव दिखाई दे रहा है, इस पर भी चर्चा हुई। बैठकों में संभावित विधानसभा प्रत्याशियों की स्थिति व क्षेत्रीय चुनावी समीकरणों को समझने पर भी जोर दिया गया। बताया जा रहा है कि राम माधव ने प्रत्येक जिला अध्यक्ष से अलग-अलग बातचीत कर संबंधित क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन की तैयारियों का आकलन करने का प्रयास किया।

Advertisement

कुछ प्रदेश पदाधिकारियों ने भी की मुलाकात

कुमाऊं क्षेत्र के भाजपा के कुछ प्रदेश पदाधिकारियों ने भी प्रदेश प्रभारी से मुलाकात की। हालांकि इन मुलाकातों और बैठकों को लेकर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। राजनीतिक दृष्टि से राम माधव का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। आठों सांगठनिक जिलों के अध्यक्षों से अलग-अलग फीडबैक लेने के पीछे संगठन की वास्तविक स्थिति, सरकार के कामकाज और संभावित प्रत्याशियों को लेकर जमीनी जानकारी जुटाना प्रमुख उद्देश्य माना जा रहा है। फिलहाल भाजपा की ओर से इस गोपनीय दौरे को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में प्रदेश प्रभारी की बैठकों में हुई चर्चाओं और उनसे मिले फीडबैक के आधार पर पार्टी आगे क्या रणनीति तैयार करती है, इस पर राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें  देहरादून में विधानसभा सत्र का असर... शहरभर में ट्रैफिक रूट बदले

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link