Uttar Pradesh

खेत में निकला विशाल अजगर, कंधे पर उठाकर ले गए लोग

हाथरस,7 जनवरी 2025

हाथरस के एक खेत में विशालकाय अजगर दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर लोग शोर मचाने लगे और बड़ी संख्या में वहां भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पहले खुद उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।

वन विभाग कर्मियों ने अजगर को कंधे पर उठाकर बोरे में रख लिया और उसे सुरक्षित स्थान पर ले गए। विभाग ने बताया कि ये अजगर प्राकृतिक आवास से निकलकर खेतों में आ जाते हैं, जिससे ग्रामीणों और उनके पशुओं के लिए खतरा पैदा होता है। क्षेत्र में पहले भी ऐसे कई रेस्क्यू हो चुके हैं, लेकिन वन विभाग अब इन्हें सुरक्षित स्थान पर भेजने की योजना बना रहा है।

ये भी पढ़ें  आईपीएस अशोक कुमार के खिलाफ शत्रु संपत्ति मामले में उच्च स्तरीय जांच के आदेश, आजम खान का नाम हटाने का आरोप

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link