ChhattisgarhCrime
छत्तीसगढ़ : भाई ने बहन की चुनरी से लगाई फांसी, आर्थिक तंगी के चलते था परेशान

रायपुर, 8 जनवरी 2025
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि युवक आर्थिक तंगी से परेशान था। परिजनों ने बताया कि विक्की ने अपनी बहन की चुनरी से फांसी लगाई है। मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है। ये पूरा मामला ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम गातापार कला का है।
जानकारी के मुताबिक मृतक विक्की यादव एबीस फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों ने बताया कि वो कुछ समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। कुछ दिनों पहले उसने अपना मोबाइल फोन भी बेच दिया था। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।






