UncategorizedUttar Pradesh

“मंडप में दूल्हा बना पंडित, दुल्हन के सामने पढ़ने लगा मंत्र”

सहारनपुर,25 जनवरी 2025

सहारनपुर के विवेक कुमार ने अपनी शादी को एक अनोखे तरीके से खास बना दिया, जब उन्होंने खुद ही पंडित बनकर अपनी शादी के सारे मंत्र पढ़े। विवेक ने उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के कुजा बहादुरपुर गांव में अपनी शादी के दौरान लड़की पक्ष से कहा कि वह खुद ही विवाह की सभी रस्मों का पालन करेगा। इस विचार से पहले तो सभी रिश्तेदार और मेहमान हैरान हो गए, लेकिन विवेक की जिद्द के बाद एक माइक की व्यवस्था की गई और उन्होंने शादी के सभी संस्कार खुद ही किए।

विवेक गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से बी फार्मा के छात्र हैं और उन्हें सनातन धर्म और वैदिक मंत्रों में गहरी रुचि है। इससे पहले वह रामपुर में न्यूज हॉकर का काम कर चुके हैं। विवेक ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए यह फैसला लिया और इसे साकार भी किया, जिससे उनकी इस अनोखी शादी की चर्चा न सिर्फ उत्तराखंड, बल्कि उत्तर प्रदेश में भी हो रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मोहनलालगंज में गूंजा हर-हर महादेव का उद्घोष.. कथा वाचक ने किया शिव-पार्वती विवाह का बखान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button