Uttar Pradesh

पैतृक गांव पहुंचे CM योगी, पंचूर में भव्य शादी की तैयारी

देहरादून,5 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर आज उत्तराखंड के अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचेंगे। शाम 5 बजे तक उनके पहुंचने की संभावना है, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। 6 फरवरी को दोपहर 2 बजे वह यमकेश्वर ब्लॉक के बनास तल्ला गांव जाएंगे और फिर पौड़ी के बिथयानी गांव में माया योगी गुरु गोरखनाथ डिग्री कॉलेज में किसान मेले में भाग लेंगे। दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का कड़ा निरीक्षण किया जा रहा है, और कई बड़े नेताओं के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

7 फरवरी को सीएम योगी अपने भतीजे की शादी में शामिल होंगे, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। शादी से पहले वह विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। उनके हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के लिए कांडी स्थित लोनिवि हेलीपैड को तैयार किया जा रहा है। 8 फरवरी की शाम को योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  ईद-उल-अजहा: इबादतगाहों में दुआ के लिए उठे लाखों हाथ...अमन-चैन की दुआ मांगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link