Ho Halla SpecialNationalReligious

महाशिवरात्रि : शिव की महिमा का अनुभव करने मनकामेश्वर मंदिर पहुंचा फ्रांसीसी श्रद्धालु

लखनऊ, 26 फरवरी 2025:

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालु भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने शिवालयों में उमड़ पड़े। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शिवालयों में भी श्रद्धालु शिवभक्ति में डूबे नजर आए। डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोग भगवान शिव के दर्शन के लिए घंटों कतार में खड़े रहे।

भक्तों की लंबी-लंबी कतारें मंदिर परिसर के बाहर तक फैली रहीं, जिनमें न केवल लखनऊवासी बल्कि विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। जब ‘द हो हल्ला’ की टीम ने मंदिर में मौजूद एक विदेशी श्रद्धालु से बात की, तो उसने बताया कि वह फ्रांस से विशेष रूप से महाशिवरात्रि के भव्य आयोजन और भगवान शिव की महिमा का अनुभव करने के लिए आया है।

लखनऊ के मंदिरों में उमड़े भोले के भक्त

ये भी पढ़ें:

मंदिर में श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिर परिसर ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंजता रहा। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर लखनऊ के शिवालयों में भक्तों की आस्था और उत्साह देखने लायक था।

Advertisement

ये भी पढ़ें  'AI' कर रहा कमाल! जानिए किस तरह इलाज को बेहतर और आसान बना रही है ये तकनीक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link