Uttar Pradesh

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे : सीएम योगी कल करेंगे लोकार्पण, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 19 जून 2025:

गोरखपुर और आजमगढ़ को जोड़ने वाले करीब 92 किलोमीटर लंबे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण शुक्रवार (20 जून) को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों होगा। यह एक्सप्रेसवे पूर्वांचल क्षेत्र के विकास को गति देने वाला एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

दो स्थानों पर होगा लोकार्पण समारोह

ये भी पढ़ें:

लोकार्पण समारोह का आयोजन एक्सप्रेसवे के दोनों छोरों आजमगढ़ के सलारपुर और गोरखपुर के भगवानपुर टोल प्लाजा पर किया जाएगा। मुख्यमंत्री पहले आजमगढ़ के सलारपुर में एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे सड़क मार्ग से एक्सप्रेसवे पर यात्रा करते हुए गोरखपुर के छोर तक आएंगे, जहां पुनः लोकार्पण की औपचारिकता के साथ एक और जनसभा को संबोधित करेंगे। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के शुरू होने से गोरखपुर से लखनऊ की यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा। अब यह सफर करीब 3.5 से 4 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

Advertisement

नदी पर बने पुल का निरीक्षण भी करेंगे सीएम

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर यात्रा के दौरान सीएम योगी घाघरा नदी पर बने कम्हरियाघाट पुल पर भी कुछ समय रुकेंगे और इसका निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री पूरे 86 किलोमीटर की दूरी एक्सप्रेसवे से तय करेंगे।

सुरक्षा फ्लीट को दिखाएंगे हरी झंडी

भगवानपुर टोल प्लाजा पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री यूपीडा (UPEIDA) की सुरक्षा फ्लीट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस फ्लीट में 5 इनोवा, 5 कैम्पर, 4 एम्बुलेंस, 2 क्रेन और 1 हाइड्रा वाहन शामिल हैं। गुरुवार को फ्लीट का पूर्वाभ्यास (रिहर्सल) भी किया गया।

मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, देखीं तैयारियां

लोकार्पण समारोह की तैयारियों का मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने गुरुवार को निरीक्षण किया। उनके साथ गोरखपुर के मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसएसपी भी मौजूद रहे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल और व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें  UP में आयुष्मान योजना के 866 अस्पतालों पर चला चाबुक : 648 बाहर, 8.5 करोड़ का लगा जुर्माना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link