Ho Halla SpecialNationalUttar Pradesh

प्रधानमंत्री ने अयोध्या को दिया सौगात

गांधीनगर , 16 सितंबर 2024

पीएम मोदी ने गांधीनगर में ‘पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के लाभार्थियों से बातचीत की। इस दौरान पीएम मोदी ने गांधीनगर में ‘वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक बैठक और प्रदर्शनी’ (री-इन्वेस्ट 2024) के चौथे संस्करण का उद्घाटन भी किया। पीएम मोदी ने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों ने देश को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है।

 पीएम ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में हमने देश के तीव्र विकास के लिए हर क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने का प्रयास किया है। उन्होंने अयोध्या के लिए भी बड़ा ऐलान किया। पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या को मॉडल सोलर सिटी बनाने पर काम चल रहा है। 

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, “अयोध्या भगवान राम की जन्मभूमि है और वह एक ‘सूर्यवंशी’ थे। अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है, लेकिन अयोध्या एक मॉडल सोलर सिटी बनने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है। अयोध्या को मॉडल सोलर सिटी बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है। इसी तरह हमने भारत में 17 ऐसे शहरों की पहचान की है, जिन्हें सोलर सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा।” 

ये भी पढ़ें:

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि भारत की विविधता, पैमाने, क्षमता, संभावना और प्रदर्शन, सभी अद्वितीय हैं। इसीलिए मैं कहता हूं, ‘वैश्विक अनुप्रयोगों के लिए भारतीय समाधान’, दुनिया भी इसे समझ रही है। सिर्फ भारतीय ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया सोचती है कि भारत 21वीं सदी का सबसे अच्छा दांव है। जर्मनी की आर्थिक विकास मंत्री स्वेनजा शुल्ज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  मेरठ में दलित युवक की हत्या के विरोध में लखनऊ में उबाल, लोहिया वाहिनी और छात्र सभा का प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link