CrimeUttar Pradesh

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा : बेटी का इलाज कराने लखनऊ जा रहे व्यापारी की मौत, 4 घायल

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 20 अगस्त 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार एसयूवी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर हवा में उछलते हुए सड़क किनारे 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बिहार के मोतिहारी निवासी व्यापारी दीपक कुमार (50) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी, बेटी, बड़े भाई और कार चालक सहित चार लोग घायल हो गए।

ये भी पढ़ें:

जानकारी के मुताबिक व्यापारी दीपक कुमार अपनी बेटी पलक (22) का इलाज कराने के लिए परिवार संग लखनऊ के पीजीआई जा रहे थे। कार को दीपक गुप्ता चला रहा था। हादसा जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच हुआ। परिजनों का कहना है कि ड्राइवर को बार-बार नींद आने लगी थी। बावजूद इसके उसने गाड़ी नहीं रोकी और करीब 120 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से वाहन चला रहा था। इसी दौरान झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी करीब 12 फीट हवा में उछलने के बाद गुलाटियां खाते हुए 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला। सभी को पहले बिरसिंहपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दीपक कुमार को मृत घोषित कर दिया। चालक दीपक गुप्ता को गंभीर चोटें आई हैं। दीपक की पत्नी डेजी (48) और बेटी पलक (22) को मामूली चोटें लगी हैं। बड़े भाई राजन (65) सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर जयसिंहपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दीपक के परिवार को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई पूरी की जाएगी।

ये भी पढ़ें  T20 World Cup: सेमीफाइनल की राह में दिग्गजों का इम्तिहान...आज वेस्टइंडीज से भिड़ेगा भारत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link