Ho Halla SpecialNational

आयुष्मान भारत:ऑनलाइन देखें इलाज खर्च और लिमिट

भोपाल, 2 अक्टूबर 2024

आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के लिए नयी सुविधा के तहत सरकार डिजिटल वॉलेट की सुविधा लाने जा रही है। इससे पात्रता और बचे हुए लाभ की जानकारी सीधे मोबाइल पर मिलेगी।

डिजिटल वॉलेट की इस सुविधा से आयुष्मान कार्ड धारक यह ऑनलाइन देख सकेंगे कि अनुमन्य पांच लाख रुपए की अधिकतम सीमा में से कितने रुपये का इलाज में उपयोग हो चुका है।

आयुष्मान योजना, मध्य प्रदेश के सीईओ डॉ. योगेश भरसट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस डिजिटल वॉलेट से न केवल योजना में लीकेज को रोका जा सकेगा, बल्कि पारदर्शिता भी बढ़ेगी। यह सुविधा पूरे देश के आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी।

जरूरी क्यों?…

Advertisement

आयुष्मान भारत योजना के तहत देशभर में लाखों लोग हर साल इलाज कराते हैं। कई बार गड़बड़ी की शिकायतें आती हैं। डिजिटल वॉलेट के जरिए लाभार्थी अपनी लिमिट और खर्च की गई राशि खुद ट्रैक कर सकेंगे। यही नही, सरकार को भी योजना के तहत होने वाले खर्चों पर नजर रखने में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें  यूपी में जल्द होगी 758 फोरेंसिक एक्सपर्ट की भर्ती, इन युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link