Lucknow City

लखनऊ में देव दीपावली : रोशन हुआ टिकैतराय तालाब, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में जगमगाए 51 हजार दीप

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देखने को मिला आस्था और प्रकाश का भव्य संगम,राधा-कृष्ण की झांकी ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

नितिन द्धिवेदी

लखनऊ, 5 नवंबर 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार शाम आस्था और प्रकाश का भव्य संगम देखने को मिला। मोहान रोड स्थित टिकैतराय तालाब पर आयोजित देव दीपावली महोत्सव में पूरे तालाब को 5100 दीपों की श्रृंखला से सजाया गया। दीपों की सुनहरी आभा और चारों ओर फैली रंग-बिरंगी झालरों ने तालाब को अलौकिक रूप प्रदान किया।

कार्यक्रम में कलाकारों ने भजनों की सुरीली प्रस्तुति दी और राधा-कृष्ण की झांकी ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, एमएलसी मुकेश शर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, अंजनी श्रीवास्तव, कुलदीप श्रीवास्तव, पार्षद अजय दीक्षित, अनूप कमल सक्सेना दीप प्रकाश सिंह, मनीष गुप्त समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:

वहीं, दूसरी ओर बुद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर और सीता कुण्ड सरोवर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से 51 हजार दीपों से भव्य सजावट की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और ‘स्वदेशी अपनाओ’ का संदेश देती आकर्षक रंगोलियां बनाईं।

Advertisement

इस अवसर पर लीलापुरी, बलराम सिंह, रामशंकर राजपूत, पार्षद धर्मेंद्र सिंह, विजय राजपूत, प्रदीप सिंह, मोहित और मुकेश सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  फर्जी दस्तावेजों से बनवाए दो पासपोर्ट...हेडऑफिस ने पकड़ा खेल, विदेश जाने का ख्वाब खाक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link