Barabanki City

चाय को लेकर पति से हुआ झगड़ा… पत्नी ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक

मोहल्ला आज़ाद नगर में मामूली कहासुनी के बाद महिला ने उठाया कदम, हर संडे को पति पर थी चाय बनाने की जिम्मेदारी, पुलिस जांच में जुटी

बाराबंकी, 7 दिसंबर 2025:

कोतवाली नगर क्षेत्र के आज़ाद नगर मोहल्ले में रविवार सुबह चाय बनाने को लेकर हुए घरेलू विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। कहासुनी के बाद गुस्से में आई एक महिला ने खुद पर ज्वलनशील तेल डालकर आग लगा ली। महिला गंभीर रूप से झुलस गई है और जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

जानकारी के मुताबिक, आज़ाद नगर निवासी संजय मौर्य और उनकी पत्नी प्रिया मौर्य हर रविवार घरेलू कामकाज की जिम्मेदारियां आपस में बांटते थे। परिवार वालों का कहना है कि रविवार को चाय बनाना संजय की जिम्मेदारी होती थी। सुबह प्रिया ने जब चाय के लिए कहा और संजय ने मना किया, तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। यह मामूली विवाद धीरे-धीरे तीखा होता गया और तनाव बढ़ने पर प्रिया ने गुस्से में आकर खुद को आग के हवाले कर दिया।

महिला की चीखें सुनकर घरवालों और पड़ोसियों ने दौड़कर आग बुझाई और किसी तरह प्रिया को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गई हैं। बताया गया कि दंपति के बीच पहले भी झगड़े होते रहते थे। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  सूरज की रोशनी से चमका UP : सौर ऊर्जा में रचा अनोखा रिकॉर्ड, तीन लाख से अधिक इंस्टॉलेशन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link