Raebareli City

राहुल गांधी पहुंच रहे रायबरेली… कल जनता से होंगे रूबरू, जानिए दौरे का पूरा शेड्यूल

रायबरेली में सांसद राहुल गांधी 19-21 जनवरी के बीच दौरे पर रहेंगे, जिसमें वह भुएमऊ गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे और रोहनिया ब्लॉक के उमरन गांव में चौपाल लगाकर जनता से बातचीत करेंगे

विजय पटेल

रायबरेली, 19 जनवरी 2026:

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सांसद राहुल गांधी आज अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगे। दौरे के दौरान वह भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी का यह पहला मौका होगा जब वह रायबरेली से चुनाव जीतने के बाद सीधे गांव जाकर जनता के बीच चौपाल लगाएंगे।

राहुल गांधी 21 जनवरी को रोहनिया ब्लॉक के उमरन गांव में चौपाल लगाएंगे। इस दौरान वह गांव वालों से उनकी समस्याओं और कुशलक्षेम जानेंगे। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह दौरा पंचायत चुनावों की तैयारियों और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-01-19 at 2.01.46 PM

दिल्ली से आई सीआरपीएफ की टीम ने राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। टीम ने आईटीआई कॉलोनी स्थित राजीव गांधी स्टेडियम का निरीक्षण किया, जहां राहुल गांधी राजकीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे।

प्रशासन के मुताबिक 19 जनवरी यानी आज शाम 7:45 बजे राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट से रायबरेली के लिए रवाना होंगे और रात 9:15 बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। 20 जनवरी को सुबह 9 बजे से गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों से मुलाकात और सांसद निधि के कार्यों का उद्घाटन किया जाएगा। दोपहर में राजकीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन और पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर के घर में कार्यक्रम होंगे। दोपहर 1:45 से 2:45 बजे चौपाल आयोजित की जाएगी। 21 जनवरी की सुबह 8:10 बजे वह दिल्ली लौट जाएंगे।

ये भी पढ़ें  200 साल पुराने शिव मंदिर का जीर्णोद्धार पूरा... डीएम-एसपी ने लिया जायजा, पूजा-अर्चना की

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button