Lucknow City

पंचर टायर बदलते समय तीन चाचेरे भाइयों पर चढ़ा ट्रक… दो की मौत, मृतक चलाते थे परिवार का पूरा खर्चा

लखनऊ के निगोहां में डाले का पंचर टायर बदलते समय तीन चाचेरे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें दो भाइयों की मौत हो गई, एक गंभीर रूप से घायल है

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 24 जनवरी 2026:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निगोहां इलाके के नहर खेडा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। किसान पथ पर डाले का पंचर टायर बदलते समय तीन चाचेरे भाइयों को पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने रौंद दिया। घटना में सुखई रावत (25) और भुस्सन उर्फ कप्तान (20) की इलाज के दौरान मौत हो गई। अखिलेश गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।

पोस्टमॉर्टम के बाद जब दोनों मृतकों के शव घर पहुंचे, तो पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया। हर आंख नम थी और घरवालों का रो-रो कर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम के बाद शव घर लौटाए गए, जहां परिवार और पड़ोसियों ने अंतिम दर्शन किया।

ये भी पढ़ें:

दोनों मृतक अविवाहित थे और परिवार का मुख्य आर्थिक सहारा थे। मृतक सुखई रावत के परिवार में कुल सात भाई हैं, जिनमें दो पहले ही नहीं रहे। उनके परिवार में चार बहनें हैं, जिनमें तीन का विवाह हो चुका है। कप्तान के भी तीन भाई और चार बहनें हैं। परिवार का पूरा खर्चा इन दो मृत भाइयों पर निर्भर था।

5e48d736-6e2d-4841-a4ec-690c7e6c0c95

सुशांत गोल्फ सिटी किसान पथ सर्विस लेन पर, डाले का पिछला पहिया पंचर हो गया था। चालक वाहन को किनारे खड़ा कर किसी काम से चला गया और भाइयों से टायर बदलने को कहा। तभी पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सुखई और कप्तान की मौत हो गई और अखिलेश लगभग 50 मीटर तक घसीट लिया गया।

परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक भाइयों से ही परिवार का खर्च चलता था, इसलिए इस हादसे ने परिवार को आर्थिक और मानसिक दोनों रूप से तोड़ दिया है। पूरे गांव में हादसे की चर्चा है और लोग परिवार के साथ संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  SIR : तमिलनाडु में जुड़ेंगे 6.5 लाख मतदाता, बिहार से करीब 65 लाख नाम काटने की तैयारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button