Barabanki City

मछली फार्म पर डकैतों का धावा… कर्मचारियों को बंधक बनाकर 4.80 लाख लूटे

आसपास चौकीदारों से सूचना मिलने पर पुलिस ने कर्मचारियों को आजाद कराया, खंगाले जा रहे फुटेज

बाराबंकी, 26 जनवरी 2026:

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में मिश्रीपुर गांव स्थित मछली फार्म पर देर रात डकैती की वारदात सामने आई है। आधा दर्जन से ज्यादा हथियारबंद बदमाश फार्म में घुस आए और वहां मौजूद कर्मचारियों को बंधक बनाकर कार्यालय में रखी 4.80 लाख की नकदी लूटकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि घटना रात करीब दो बजे की है। उस वक्त फार्म पर पांच कर्मचारी मौजूद थे। बदमाशों ने सभी को कब्जे में लेकर एक कमरे में बंद कर दिया और इसके बाद कार्यालय में रखे करीब 4 लाख 80 हजार रुपये नकद अपने साथ ले गए।

WhatsApp Image 2026-01-26 at 10.32.37 AM

ये भी पढ़ें:

घटना की भनक पास में चौकीदारी कर रहे लोगों को लगी तो उन्होंने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांगीराबाद थाना पुलिस ने फार्म परिसर की जांच शुरू की और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। एक कर्मचारी ने बताया कि बदमाश आते ही हावी हो गए। कनपटी पर तमंचा लगाया और लात घूंसों से जमकर पीटा।

वारदात के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और संदिग्धों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

ये भी पढ़ें  शराब के ठेके पर किया झगड़ा, फिर खाकी से उलझे… पुलिस ने ऐसे उतारा नशा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link