Sitapur City

सीतापुर : बाबा गोरखनाथ मूर्ति के स्थापना दिवस में पहुंचेंगे सीएम…तपोधाम में तैयारियां शुरू

लोनियनपुरवा में है तपोधाम आश्रम, 9 फरवरी को कार्यक्रम से पहले पहुंचेंगे कमिश्नर, डीएम-एसपी ने भी कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया

सीतापुर, 5 फरवरी 2026:

सीतापुर में बाबा गोरखनाथ की मूर्ति के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया।

जानकारी के मुताबिक, 9 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोनियनपुरवा स्थित तपोधाम आश्रम में बाबा गोरखनाथ की मूर्ति के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में महंत योगी पीर बालक नाथ महाराज भी मौजूद रहेंगे। प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी इंतजाम तय समय पर पूरे कर लिए जाएंगे।

हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक ग्रीन कॉरिडोर पर जोर
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाने, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की जानकारी ली। अधिकारियों को सड़क मार्ग पर पड़ने वाले संवेदनशील स्थानों और आसपास के घरों की छतों पर रूफटॉप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, दर्शक दीर्घा, वीआईपी मूवमेंट, फायर सेफ्टी और मेडिकल सुविधाओं को लेकर भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। कार्यक्रम के दौरान भीड़ नियंत्रण और यातायात डायवर्जन की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें  MDM में कीड़े पर बदली रणनीति... बच्चों से पहले 'गुरू जी' चखेंगे खाना, छुट्टी तक रखा जाएगा सैंपल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button