National

आशुतोष ब्रह्मचारी पर ट्रेन में हमला… टॉयलेट में छिपकर बचाई जान, अविमुक्तेश्वरानंद पर जताया शक

शंकराचार्य के खिलाफ कोर्ट में दर्ज कराया था गंभीर मामला, रीवा एक्सप्रेस से प्रयागराज जाते समय तड़के फतेहपुर और कौशांबी जिले के बीच सिराथू रेलवे स्टेशन के पास हुई घटना

न्यूज डेस्क, 8 मार्च 2026:

रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार तड़के एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ कोर्ट में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ब्रह्मचारी पर ट्रेन के अंदर ही धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया गया। यह हमला उस समय हुआ जब वह गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे। हमले में वह घायल हो गए लेकिन सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाई।

जानकारी के अनुसार आशुतोष ब्रह्मचारी शनिवार रात गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से रीवा एक्सप्रेस के एसी कोच में सवार होकर प्रयागराज के लिए रवाना हुए थे। रविवार तड़के ट्रेन जब फतेहपुर और कौशांबी जिले के बीच सिराथू रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में आशुतोष ब्रह्मचारी को कई जगह गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गए।

जान बचाने के लिए उन्होंने तुरंत ट्रेन के टॉयलेट में जाकर खुद को अंदर से बंद कर लिया। इस दौरान हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल अवस्था में ही आशुतोष ब्रह्मचारी किसी तरह प्रयागराज पहुंचे जहां रेलवे पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।

ये भी पढ़ें:

आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज जीआरपी को दी गई अपनी तहरीर में इस हमले को साजिश करार दिया है। उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके सहयोगियों पर इस हमले के पीछे होने का संदेह जताया है। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस सक्रिय हो गई है। जीआरपी के मुताबिक ट्रेन में मौजूद यात्रियों और अन्य संभावित गवाहों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें  मॉनसून सत्र से पहले विपक्ष का वॉकआउट वार, TMC के बागी सांसदों को बुलाने पर सर्वदलीय बैठक में हंगामा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link