Uttar Pradesh

PM किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त कल: UP के 2.15 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 4335 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को असम से करेंगे जारी, प्रतिवर्ष तीन किस्त में दी जाती है छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता, अब तक प्रदेश के किसानों के खातों में भेजी जा चुकी 94,668 करोड़ रुपये की धनराशि

लखनऊ, 12 मार्च 2026:

किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी असम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त से उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। किसानों के खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से 4335.11 करोड़ रुपये की राशि भेजी जाएगी।

केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र किसान परिवार के एक सदस्य को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन किस्तों में सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है। इससे किसानों को खेती-किसानी के खर्चों में मदद मिलती है।

अब तक प्रदेश के किसानों को इस योजना से बड़ा लाभ मिला है। 21वीं किस्त तक प्रदेश के किसानों के खातों में 94,668.58 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है। शुक्रवार को जारी होने वाली 22वीं किस्त के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 99,003.69 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा।

इससे पहले पीएम मोदी ने 19 नवंबर 2025 को कोयंबटूर से किसानों को योजना की 21वीं किस्त जारी की थी। केंद्र सरकार का दावा है कि यह योजना किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ उनकी आय बढ़ाने में भी मददगार साबित हो रही है।

Advertisement

वर्षवार आंकड़ों पर नजर डालें तो 2018-19 से लेकर अब तक उत्तर प्रदेश के किसानों को हर साल हजारों करोड़ रुपये की सहायता राशि मिली है। सरकार का कहना है कि इससे किसानों को खेती के लिए जरूरी संसाधन जुटाने में मदद मिल रही है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

ये भी पढ़ें  सीएम समेत पूरी कैबिनेट ने संगम में लगाई श्रद्धा भरी डुबकी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link