Varanasi

वाराणसी में बड़ा हादसा… सिलेंडर ब्लास्ट से मकान ढहा, भाई-बहन की मौत, मां-बेटे गंभीर

लहरतारा क्षेत्र में सुबह खाना बनाते समय गैस रिसाव से हुआ धमाका, परिवार के चारों लोग मलबे में दबे, बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा घायलों का इलाज

विकास गोंड

वाराणसी, 24 मार्च 2026:

यूपी के वाराणसी स्थित लहरतारा क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक पुराने मकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से पूरी इमारत भरभराकर गिर गई। इसमें चार लोग मलबे में दब गए। इस हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। इससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। जब लोग बाहर निकले तो देखा कि एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो चुका था। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे लोगों को निकालने का प्रयास किया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-03-24 at 11.31.04 AM

Advertisement

इस हादसे में प्रीति (27) और उनके भाई ओम चौधरी (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अमन चौधरी (31) और उनकी मां 60 वर्षीय गिरजा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों की निगरानी में घायलों का इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक गिरजा देवी अपने तीन बच्चों के साथ इस जर्जर मकान में रहती थीं। मंगलवार सुबह वह रसोई में खाना बना रही थीं तभी गैस सिलेंडर में रिसाव के चलते अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पूरा मकान ढह गया और अंदर मौजूद सभी लोग मलबे में दब गए।

WhatsApp Image 2026-03-24 at 11.31.03 AM

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। एडीएम सिटी आलोक वर्मा, डीसीपी गोमती आकाश पटेल, एडीसीपी नीतू कादयान आदि ने मौके का निरीक्षण कर राहत कार्यों का जायजा लिया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  नवरात्रि पर CM योगी का बड़ा तोहफा : बहराइच में भरतपुर कॉलोनी बसाकर 136 परिवारों को नई जिंदगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link