Gorakhpur

योगी ने गोरखपुर को सौंपी मल्टीलेवल पार्किंग… सजे संवरे घंटाघर का किया लोकार्पण

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम, शहीद बंधु सिंह काम्प्लेक्स का लोकार्पण कर पाण्डेयहाता में एक अन्य कमर्शियल काम्प्लेक्स का किया शिलान्यास

हरेंद्र धर दुबे

गोरखपुर, 5 अप्रैल 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर को 63 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का तोहफा दिया। सीएम ने शहीद बन्धु सिंह कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और ऐतिहासिक घंटाघर का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने पाण्डेयहाता में काम्प्लेक्स निर्माण की नींव रखी। इस मौके पर उन्होंने कहा सरकार आम नागरिक को राहत देने वाला हर कार्य कर रही है। हम टैक्स लेते है मगर ऐसे जैसे बादल जल लेकर बरस जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पाण्डेयहाता में 34 करोड़ से अधिक लागत वाले व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का भव्य निर्माण होगा। इसमें बेसमेंट पार्किंग, 82 कार और 68 दोपहिया वाहनों के लिए सुविधा और 65 दुकानों का निर्माण शामिल है। इसके साथ ही 29 करोड़ से अधिक लागत वाले ऐतिहासिक घंटाघर के जीर्णोद्धार कार्य और शहीद बन्धु सिंह मल्टीलेवल पार्किंग एवं व्यावसायिक भवन का भी जनता को लाभ मिलेगा। इस मल्टीलेवल पार्किंग में 50 कार और 200 दोपहिया वाहन पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-05 at 6.30.20 PM

इस अवसर पर नए आवंटियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने शहर की स्वच्छता और स्मार्ट शहर व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर अब स्मार्ट सिटी बन चुका है। आज जो व्यावसायिक स्थान उपलब्ध कराया गया व साथ ही, वाहनों की सुगम पार्किंग की व्यवस्था की गई है, इससे व्यस्त घंटाघर क्षेत्र में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। पांडेयहाता कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के पूर्ण होने पर यह क्षेत्र व्यापारियों के लिए एक आधुनिक और सुव्यवस्थित व्यावसायिक केंद्र के रूप में विकसित होगा। ऐतिहासिक घंटाघर में डिजिटल घड़ी की स्थापना और आधुनिक लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे क्षेत्र की सुंदरता और पहचान और निखरेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर को स्मार्ट, सुव्यवस्थित और व्यापारिक दृष्टि से सशक्त शहर के रूप में विकसित करना सरकार की प्राथमिकता है।

इस मौके पर गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव, कैम्पियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह, पिपराइच विधायक महेन्द्र पाल सिंह, गोरखपुर ग्रामीण विधायक बिपिन सिंह, खजनी विधायक श्रीराम चौहान, चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ल, बांसगांव विधायक डॉ. विमलेश पासवान, चौरी चौरा विधायक इंजी. सरवन कुमार निषाद, विधान परिषद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह और सी.पी. चन्द मौजूद रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  पूर्वांचल को मिला पहला फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, योगी बोले- अब युवाओं के रोजगार पर नहीं पड़ सकता डाका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button