Varanasi

भीषण गर्मी में राहत… वाराणसी में कक्षा 8 तक के स्कूल अब दोपहर 1 बजे तक ही खुलेंगे

लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन का फैसला, लू के खतरे के बीच बच्चों की सेहत को ध्यान में रखकर बदला गया समय

विकास गोंड

वाराणसी, 18 अप्रैल 2026:

तेज गर्मी और चढ़ते पारे के बीच वाराणसी में स्कूली बच्चों के लिए राहत भरा फैसला लिया गया है। जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों का समय घटा दिया है। अब ये स्कूल दोपहर 1 बजे तक ही संचालित होंगे।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा जारी इस आदेश में सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी सभी स्कूलों को शामिल किया गया हैं। नया समय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और अगली सूचना तक जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:

प्रशासन का मानना है कि बढ़ती गर्मी बच्चों की सेहत पर असर डाल रही है। दोपहर के समय लू का खतरा ज्यादा रहता है, ऐसे में स्कूलों का समय कम करना जरूरी हो गया। शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है कि सभी स्कूल इस आदेश का सख्ती से पालन करें।

Advertisement

अभिभावकों से भी कहा गया है कि बच्चों को पर्याप्त पानी देकर भेजें, हल्का खाना दें और गर्मी से बचाव के जरूरी इंतजाम रखें। उधर स्कूल प्रबंधन को परिसर में साफ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। बच्चों को तेज धूप से बचाने के लिए भी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने साफ किया है कि मौसम की स्थिति के अनुसार आगे भी समय में बदलाव किया जा सकता है। फिलहाल यह कदम बच्चों को गर्मी से राहत देने के लिए उठाया गया है।

 

READ MORE 

ये भी पढ़ें  विजय किरन आनंद बने इन्वेस्ट यूपी के नए सीईओ, अपर निदेशक पंचायती राज प्रतीक्षारत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link