Uttarakhand

देहरादून : चारधाम यात्रा के सभी रास्तों पर रहेगी कड़ी निगरानी…16 सुपर जोन में बंटे सुरक्षा इंतजाम

आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने साझा की व्यवस्था कहा-ड्रोन और CCTV से रखी जाएगी नजर, रियल टाइम अपडेट के लिए सोशल मीडिया सेल सक्रिय

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 18 अप्रैल 2026:

चारधाम यात्रा 2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने तैयारी तेज कर दी है। गढ़वाल परिक्षेत्र के आईजी ने शुक्रवार शाम प्रेस वार्ता में बताया कि इस बार पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए पूरी व्यवस्था को ज्यादा डिजिटल और सुविधाजनक बनाया गया है।

सुरक्षा के लिहाज से पूरे यात्रा मार्ग को 16 सुपर जोन, 43 जोन और 149 सेक्टर में बांटा गया है। अलग-अलग स्तर पर पुलिस, PAC, होमगार्ड और PRD के जवान तैनात रहेंगे। इसके साथ SDRF, ATS, बम निरोधक दस्ता और जल पुलिस की टीमें भी अलर्ट मोड में रहेंगी।

ये भी पढ़ें:

चारों धाम और प्रमुख मार्गों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल होगा। ट्रैफिक को संभालने के लिए रास्तों पर बॉटल नेक, ब्लैक स्पॉट और लैंडस्लाइड जोन चिन्हित कर वहां खास इंतजाम किए गए हैं।

Advertisement

यात्रियों की सुविधा के लिए जगह-जगह पार्किंग और हॉल्टिंग प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां रुकने की व्यवस्था रहेगी। पंजीकरण के लिए हरिद्वार, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में ऑफलाइन केंद्र खोले गए हैं।

आईजी ने साफ कहा कि हेली सेवा की बुकिंग और यात्रा पंजीकरण सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही करें। फर्जी वेबसाइट से बचने की सलाह दी गई है। मौसम, आपदा और रास्तों की स्थिति की जानकारी सोशल मीडिया सेल के जरिए लगातार अपडेट की जाएगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  महिला सशक्तिकरण : सरकार ने पहली महिला CISF बटालियन के गठन को मंजूरी दी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link