Uttar Pradesh

बेखबर सो रहीं थी 11 साल की जुड़वा बेटियां… पिता ने चापड़ से गला काट डाला, खुद बुलाई पुलिस

अपार्टमेंट में हुई वारदात से मचा हड़कंप, खून से सना कमरा, CCTV कैमरे में कैद हुई वारदात, पत्नी ने घरेलू विवाद, मारपीट और शक की बात कही, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

कानपुर, 19 अप्रैल 2026:

नौबस्ता थाना क्षेत्र के किदवई नगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रविवार तड़के एक पिता ने अपनी 11 साल की जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसी ने पुलिस को फोन कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी का नाम शशि रंजन मिश्रा है। पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) शशि रंजन परिवार के साथ अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर किराये के फ्लैट में रहता था। घर में पत्नी रेशमा, दो बेटियां रिद्धि-सिद्धि और एक छोटा बेटा था। दोनों बच्चियां पास के स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती थीं।

WhatsApp Image 2026-04-19 at 11.48.45 AM

घटना देर रात करीब दो से ढाई बजे के बीच की बताई जा रही है। सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल मिली। पुलिस टीम पहुंची तो दोनों बच्चियों के शव कमरे में बेड के पास पड़े मिले। गला काटा गया था, कमरे में खून फैला था। आरोपी पिता वहीं मौजूद मिला, उसे मौके से हिरासत में ले लिया गया।

मौके से हत्या में इस्तेमाल एक धारदार चापड़ बरामद हुआ है। फ्लैट के अंदर कई जगह CCTV कैमरे लगे हैं, जिनकी फुटेज भी जांच में ली जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल की है, हालांकि हत्या की साफ वजह अभी सामने नहीं आई। पुलिस पारिवारिक विवाद के एंगल पर भी जांच कर रही है।

WhatsApp Image 2026-04-19 at 11.46.45 AM

पत्नी रेशमा ने पुलिस को बताया कि पति अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था। उसे मायके जाने से रोकता था। घर में हर जगह कैमरे लगवा रखे थे, जिससे उस पर नजर रखी जाती थी। उसने यह भी बताया कि पति कई बार बेटियों को अपने पास रखने की बात करता था और बेटे को लेकर उसे अलग रहने के लिए कहता था।

घटना के वक्त आरोपी बेटियों के साथ एक कमरे में था, जबकि रेशमा अपने बेटे के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। पुलिस के अनुसार, महिला को वारदात की जानकारी पुलिस के पहुंचने पर ही हो सकी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। लोग मासूम बेटियों के दर्दनाक अंत से हतप्रभ हैं।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button