Business

वैश्विक तनाव की खबरों से शेयर बाजार की धीमी शुरुआत… सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी फिसला

कच्चे तेल के दबाव और पश्चिम एशिया तनाव से रुपया गिरा, तीसरे दिन भी कमजोरी बरकरार रही

बिजनेस डेस्क, 22 अप्रैल 2026:

वैश्विक तनाव में उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर से हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 494 अंक टूटकर 78,779 के आसपास आ गया, जबकि निफ्टी 142 अंक फिसलकर 24,434 के स्तर पर पहुंच गया।

मंगलवार को आई तेज बढ़त के बाद बाजार में मुनाफावसूली दिखी, साथ ही ग्लोबल संकेत भी कमजोर रहे। इसका असर ओपनिंग पर साफ नजर आया। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर करेंसी बाजार पर भी पड़ा। डॉलर के मुकाबले रुपया 31 पैसे गिरकर 93.75 पर आ गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब रुपया कमजोर हुआ है।

कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। ब्रेंट क्रूड करीब 98.20 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। विश्लेषकों का कहना है कि ईरान को लेकर अनिश्चितता और अमेरिका के सख्त रुख ने बाजार की चिंता बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो ईरान पर फिर कार्रवाई हो सकती है। इस बयान के बाद निवेशकों में सतर्कता बढ़ गई है, जिसका असर शेयर बाजार और रुपये दोनों पर दिख रहा है।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  अनिरुद्धाचार्य के बयान से महिला आयोग अध्यक्ष नाराज, कहा...माफी काफी नहीं, कार्रवाई होगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link