Raebareli City

रायबरेली : गंगा के गहरे पानी मे समाए दोस्त… एक को बचाने में तीन की गई जान

सरेनी क्षेत्र के निसगर घाट पर हादसा, चौथे किशोर की हालत नाजुक, एक ही गांव के तीन लड़कों की मौत से रानीखेड़ा में पसरा सन्नाटा

विजय पटेल

रायबरेली, 23 अप्रैल 2026:

सरेनी थाना क्षेत्र के निसगर गंगा घाट पर स्नान के दौरान चार किशोर गहरे पानी में डूब गए। इनमें तीन की मौत हो गई, जबकि एक किशोर का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद रानीखेड़ा गांव में मातम का माहौल है।

बताया गया कि रानीखेड़ा गांव के हरिओम (20), हरिशंकर (15), सतेंद्र और एक अन्य किशोर गुरुवार को गंगा स्नान के लिए घाट पहुंचे थे। नहाते समय हरिशंकर अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी तीनों साथी भी आगे बढ़े, लेकिन पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और चारों नदी में समा गए।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-23 at 4.01.03 PM

Advertisement

घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। काफी कोशिश के बाद चारों को बाहर निकाला गया और तुरंत सरेनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने हरिओम, हरिशंकर और सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। चौथे किशोर का इलाज जारी है और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। सीओ अमित सिंह के अनुसार एक को बचाने की कोशिश में बाकी किशोर भी गहरे पानी में चले गए, जिससे यह हादसा हुआ। तीन किशोरों की एक साथ मौत से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  तिलक की तैयारियों के बीच घर में मातम : रायबरेली में कार पेड़ से टकराई, तीन दोस्तों की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link