Uttarakhand

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए बीईओ धनबीर सिंह… सरकार ने किया निलंबित

विजिलेंस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप, मंत्री ने दिए सख्त निर्देश, RTE फीस भुगतान और ग्रेडिंग के नाम पर एक लाख रुपये मांगने का आरोप

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 24 अप्रैल 2026:

डोईवाला में रिश्वत लेते पकड़े गए प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी धनबीर सिंह को सरकार ने निलंबित कर दिया है। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निलंबन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शासन स्तर से जल्द ही औपचारिक आदेश जारी किए जाएंगे।

विजिलेंस टीम ने धनबीर सिंह को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। कार्रवाई के बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबन का फैसला लिया। आरोप है कि वह शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत छात्रों की फीस प्रतिपूर्ति के बिल पास करने और स्कूल की ग्रेडिंग के नाम पर रकम मांग रहे थे।

ये भी पढ़ें:

उन्हें ऋषिकेश क्षेत्र के नेपाली फार्म के पास उस समय पकड़ा गया जब वह अपनी निजी गाड़ी में रिश्वत लेने पहुंचे थे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है और ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  ऑपरेशन प्रहार: बैरियर तोड़कर कार से भागा शातिर बदमाश...पुलिस ने दबोचा, पैर में लगी गोली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button