Hardoi City

बेकाबू कंटेनर ने कस्बे में मचाई तबाही…महिला की मौत, दर्जनभर वाहन चपेट में, 10 घायल

पेड़ से टकराने के बाद नहीं रुका कंटेनर, बाजार में घुसकर ऑटो, ई-रिक्शा और ठेलों को रौंदा, घायलों को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर, चालक हिरासत में

नितेश चंद्र शुक्ला

हरदोई, 26 अप्रैल 2026:

हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बे में रविवार को तेज रफ्तार कंटेनर ने सड़क पर कहर बरपा दिया। हादसे में करीब 40 साल की एक अज्ञात महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया गया कि रविवार की दोपहर कंटेनर फर्रुखाबाद की तरफ से हरदोई आ रहा था। न्योरदेव गांव के पास सड़क किनारे एक पेड़ से टकराने के बाद चालक वाहन पर काबू नहीं रख सका। इसके बाद कंटेनर तेज रफ्तार में सीधे जगदीशपुर कस्बे में घुस गया।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-04-26 at 2.53.24 PM

Advertisement

कस्बे में घुसते ही कंटेनर ने सबसे पहले एक ऑटो को टक्कर मारी, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हो गए। आगे बढ़ते हुए उसने फल के ठेलों को कुचल दिया और सड़क किनारे जा रहे एक दिव्यांग की ट्राई साइकिल को भी टक्कर मार दी। इसके बाद दो ई-रिक्शा, एक और ऑटो और एक पिकअप वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर भगदड़ मच गई। पिकअप में फंसकर रुकने तक कंटेनर ने तबाही मचा दी।

WhatsApp Image 2026-04-26 at 2.53.24 PM (1)

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बावन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भीड़ से निकालकर हिरासत में लिया। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सामान्य कराया। पुलिस मृत महिला की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Hardoi News : हॉस्पिटल जा रहा था परिवार, हादसे ने छीन लीं तीन जिंदगियां, मां-बेटे व दामाद की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link