Uttarakhand

महिला आरक्षण पर कांग्रेस ने दागे सवाल, कहा… साफ रुख अपनाए सरकार, गुमराह न करे

मीडिया से रूबरू हुए कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, कहा-33 फीसदी आरक्षण लागू करने की बात पर समर्थन, लेकिन राजनीति से बचने की दी नसीहत

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 27 अप्रैल 2026:

महिला आरक्षण को लेकर उत्तराखंड में सियासत तेज हो रही है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर फैसला साफ नीयत से नहीं लिया गया तो विरोध होगा।

धस्माना सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से रूबरू हुए। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि अगर सरकार प्रदेश में 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू करती है तो कांग्रेस उसका समर्थन करेगी। उनका कहना था कि यह मुद्दा महिलाओं के अधिकार से जुड़ा है, इसलिए इस पर गंभीरता से काम होना चाहिए।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मुद्दे को लेकर सियासी फायदा लेने की कोशिश कर रही है। अगर आरक्षण का फैसला सिर्फ दिखावे के लिए हुआ तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने की कोशिश की गई तो पार्टी सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।

धस्माना ने विधानसभा के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि सरकार को इस मुद्दे पर अपना रुख साफ करना चाहिए और फैसले पारदर्शिता के साथ लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही महिलाओं को उनका हक दिलाने के पक्ष में रही है और आगे भी इस मुद्दे पर मजबूती से खड़ी रहेगी।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  आगरा : पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार की मिली मंजूरी, मंत्री व भाजपा एमएलसी में श्रेय लेने की होड़

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link