Sitapur City

नदी में दो किशोर डूबे, ग्रामीणों ने निकालकर बाइक से पहुंचाया अस्पताल, नहीं बच सकी जान

अन्य बच्चों के शोर पर नदी में कूदे ग्रामीण, काफी देर तलाश के बाद मिले दोनों बच्चे, सीएचसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया, गांव में पसरा सन्नाटा

सीतापुर, 30 अप्रैल 2026:

रेउसा थाना क्षेत्र के अवस्थी पुरवा मजरा बजहा गांव के पास बह रही घाघरा नदी में नहाने गए दो किशोर डूब गए। साथ में मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नदी में उतरकर दोनों को बाहर निकाला। आनन-फानन बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेउसा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि गांव के कुछ बच्चे नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान सुंदर लाल का 16 वर्षीय बेटा राज और अजय का 12 वर्षीय बेटा ओमप्रकाश नहाते-नहाते गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते दोनों डूबने लगे। साथियों के शोर पर आसपास के लोग दौड़ पड़े।

ग्रामीणों ने तुरंत नदी में उतरकर तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। समय गंवाए बिना बाइक से ही सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:

घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि कई बच्चे नदी किनारे थे, लेकिन ये दोनों किसी तरह गहरे हिस्से में चले गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जरूरी कानूनी कार्रवाई के बाद शव परिजन घर ले गए। इस दौरान नदी किनारे से अस्पताल और फिर गांव तक परिजनों की चीखें गूंजतीं रहीं।

Advertisement

READ MORE 

ये भी पढ़ें  कूपवाड़ा में तैनात सीतापुर के अग्निवीर जवान की मौत...गम में डूबा गांव, आज आएगा शव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link