आजमगढ़ में नकली खोया तैयार, दिवाली पर खपाने की साजिश, दर्जनभर गिरफ्तार।

आजमगढ़,26 अक्टूबर 2024
दीपावली पर नकली खोया से मिठाई बनाने की साजिश का पर्दाफाश। पुलिस ने अईनिया में चल रही फैक्ट्री पर छापा मारकर दर्जनभर लोगों को हिरासत में लिया।
आजमगढ़ में पुलिस ने नकली खोया फैक्ट्री पर छापा मारते हुए करीब 50 कुंतल से अधिक नकली खोया बरामद किया। दिवाली पर इसे बाजार में सप्लाई करने की तैयारी थी। पूछताछ में पुलिस फैक्ट्री के असली सरगना, उसके पार्टनर्स और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
फैक्ट्री से सोडियम फार्मेलहाइड, सल्फर ऑक्सीलेट और भारी मात्रा में पेंट भी बरामद हुआ है, जिनका इस्तेमाल खोया बनाने में हो रहा था।
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आजमगढ़ शहर में कई स्थानों पर नकली खोया की सप्लाई की जानकारी मिली है, जिसकी पुष्टि के बाद वहां भी छापेमारी होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी और सही समय पर कार्रवाई की गई। हिरासत में लिए गए लोगों और अन्य संबंधितों से पूछताछ जारी है।






