National

असम में फिर हिमंत राज, NDA की प्रचंड जीत के बाद दूसरी बार CM बने सरमा… ये बने मंत्री

गुवाहाटी में शक्ति प्रदर्शन, PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ समेत दिग्गजों की मौजूदगी में भव्य शपथ ग्रहण, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले- विकास और विश्वास की जीत

न्यूज डेस्क, 12 मई 2026:

असम विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने मंगलवार को एक बार फिर सत्ता संभाल ली। गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में हिमंत बिस्वा सरमा ने लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर असम की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ का संदेश दे दिया। समारोह पूरी तरह शक्ति प्रदर्शन और राजनीतिक एकजुटता का केंद्र बना रहा।

WhatsApp Image 2026-05-12 at 12.51.53 PM

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे। भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए। भारत में तैनात अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की मौजूदगी ने कार्यक्रम को अंतरराष्ट्रीय महत्व भी दे दिया।

हिमंता बिस्वा सरमा के साथ रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चंदन ब्रह्मा (चरण बोरो) और अजंता नियोग ने भी मंत्री पद की शपथ ली। नई सरकार के मंत्रियों के नामों की घोषणा खुद हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार शाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की थी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पूरा मैदान भाजपा समर्थकों और कार्यकर्ताओं के उत्साह से गूंजता रहा।

WhatsApp Image 2026-05-12 at 12.52.52 PM

गुवाहाटी पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि असम और उत्तर प्रदेश की जनता बेहद खुश है क्योंकि हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में एनडीए सरकार फिर बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीति नहीं बल्कि समग्र विकास की राजनीति करती है।

इस ऐतिहासिक पल पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का परिवार भी भावुक नजर आया। उनकी बेटी सुकन्या सरमा ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद गर्व और खुशी का क्षण है। वहीं पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा ने इसे अत्यंत भावुक और यादगार पल बताया।

WhatsApp Image 2026-05-12 at 12.52.53 PM

पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भी असम की जनता को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने बड़ी और निर्णायक जीत हासिल की है। लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनकर हिमंत बिस्वा सरमा ने साफ कर दिया है कि असम में भाजपा का जनाधार पहले से कहीं अधिक मजबूत हो चुका है।

READ MORE 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button