Lucknow City

बड़ा मंगल : महावीर की भक्ति में डूबी राजधानी, मंदिरों व भंडारों में दिखा सेवा-आस्था का संगम

सुबह चार बजे से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं, शहरभर में भंडारों, पेयजल शिविरों और सेवा व्यवस्था ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बनाया, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से लेकर सांसद आवास तक प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा

लखनऊ, 26 मई 2026:

ज्येष्ठ माह के चौथे बड़े मंगल पर मंगलवार को राजधानी बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठी। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच भी श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई। सुबह से देर रात तक मंदिरों, गलियों और प्रमुख मार्गों पर भक्ति और सेवा का रंग दिखाई देता रहा।

अलीगंज स्थित नए और पुराने हनुमान मंदिर में तड़के चार बजे कपाट खुलते ही दर्शन-पूजन शुरू हो गया। इसके बाद दिनभर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ किया। मंदिर परिसर में हर तरफ जय श्रीराम और बजरंग बली के जयकारे सुनाई देते रहे।

WhatsApp Image 2026-05-26 at 3.18.44 PM

ये भी पढ़ें:

हनुमान सेतु मंदिर, हनुमत धाम, मौनी बाबा मंदिर, त्रिमूर्ति हनुमान मंदिर और बालाजी मंदिर समेत शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से लंबी कतारें लगी रहीं। कई जगहों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट, पेयजल और पार्किंग की व्यवस्था की गई। गर्मी से राहत देने के लिए पेडस्टल फैन और कूलर लगाए गए, जहां दर्शन के बाद लोग कुछ देर आराम करते नजर आए।

Advertisement

हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रवीन्द्र जायसवाल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। दूसरी तरफ राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने अपने आवास पर भंडारा आयोजित कराया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

WhatsApp Image 2026-05-26 at 3.18.45 PM

READ MORE 

ये भी पढ़ें  Lucknow News : बारिश में भी दिखे अटेवा के तेवर, महारैली में रखीं पुरानी पेंशन समेत तीन मांगें

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link