Sitapur City

मोबाइल छीनने पर नाराज कक्षा पांच की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम… फंदे से लटका मिला शव

बच्ची की मौत के बाद परिवार सदमे में, पुलिस मोबाइल की वजह से हुए विवाद समेत हर पहलू की जांच में जुटी

सीतापुर, 2 जून 2026:

सीतापुर जिले के रामकोट क्षेत्र में मोबाइल देखने से रोके जाने पर एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि पुलिस परिजनों के बयान और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मैनासी सरैंया गांव निवासी पूर्वी मिश्र घर में मोबाइल देख रही थी। परिवार के लोगों ने काफी देर तक मोबाइल चलाने पर उसे टोका और मोबाइल अपने पास रख लिया। इस बात से छात्रा नाराज हो गई।

परिजनों के अनुसार कुछ देर बाद पूर्वी अपने कमरे में चली गई। काफी समय तक बाहर नहीं आने पर घरवालों ने तलाश शुरू की। कमरे का दरवाजा खोलने पर उसका शव दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:

घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जानकारी में मोबाइल को लेकर नाराजगी की बात सामने आई है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि किशोरी की मौत के मामले में परिवार के लोगों से पूछताछ की गई है। मौके से मिले तथ्यों और बयानों के आधार पर जांच की जा रही है।

Advertisement

उधर, मनोरोग विशेषज्ञ मानते हैं कि बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत चिंता का विषय बनती जा रही है। लगातार स्क्रीन देखने से मानसिक थकान, चिड़चिड़ापन और भावनात्मक असंतुलन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। उनका कहना है कि ऐसे मामलों में बच्चों को डांटने के बजाय समझाने और काउंसिलिंग के जरिए धीरे-धीरे मोबाइल से दूरी बनाने की कोशिश करनी चाहिए। अभिभावकों को निगरानी और संवाद दोनों बनाए रखना चाहिए।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  लुटेरी बुआ-भतीजी ने बना रखा था गिरोह... शातिर अंदाज में उड़ातीं थीं जेवर, CCTV ने खोला राज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link