Gorakhpur

पूर्वांचल को मिला पहला फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स, योगी बोले- अब युवाओं के रोजगार पर नहीं पड़ सकता डाका

42.50 करोड़ की लागत से बने प्लग एंड प्ले कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण, मुख्यमंत्री ने 208 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात, श्रमिकों के लिए आवासीय परिसर का भी उद्घाटन

गोरखपुर, 3 जून 2026:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में पूर्वांचल के पहले और प्रदेश के दूसरे फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में सुरक्षित और निवेश अनुकूल माहौल बन चुका है। अब युवाओं के रोजगार पर कोई डाका नहीं डाल सकता। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था, पारदर्शी नीतियों और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण के कारण प्रदेश आज निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। इसका प्रत्यक्ष लाभ युवाओं को रोजगार के रूप में मिल रहा है।

गीडा के सेक्टर-13 में 42.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के साथ मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी लगभग 208 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। इसके अलावा गीडा में कार्यरत श्रमिकों के लिए बनाए गए ईडब्ल्यूएस और एलआईजी आवासीय परिसर का भी उद्घाटन किया गया।

WhatsApp Image 2026-06-03 at 3.43.56 PM

ये भी पढ़ें:

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स उद्योग स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्लग एंड प्ले मॉडल पर विकसित इस आधुनिक परिसर में एक ही स्थान पर 100 से अधिक औद्योगिक इकाइयों के संचालन की सुविधा होगी। उद्यमियों को यहां बिजली, पानी, सुरक्षा और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं पहले से उपलब्ध रहेंगी।

Advertisement

इससे उद्योग शुरू करने में लगने वाला समय और लागत दोनों कम होंगे। आवंटन मिलने के बाद उद्यमी सीधे उत्पादन कार्य प्रारंभ कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ वर्षों में गीडा ने औद्योगिक विकास की नई मिसाल कायम की है। यहां हजारों करोड़ रुपये का निवेश आया है। 50 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं। गीडा का विस्तार अब धुरियापार तक हो चुका है जहां बायो फ्यूल उत्पादन जैसी नई औद्योगिक गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं।

WhatsApp Image 2026-06-03 at 3.43.55 PM

उन्होंने कहा कि सरकार पूर्वांचल को औद्योगिक विकास के मजबूत केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। योगी आदित्यनाथ ने बताया कि फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स के यूटिलिटी ब्लॉक में बैंक, गोदाम, सेल्स शोरूम और अन्य व्यावसायिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। यहां प्रदूषण रहित उद्योगों, विशेषकर रेडीमेड गारमेंट, आईटी और फार्मा सेक्टर की इकाइयों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गीडा के सेक्टर-11 में श्रमिकों के लिए निर्मित 96 फ्लैट वाले ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी आवासीय परिसर का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि ई-लॉटरी के माध्यम से आवंटित इन आवासों में श्रमिक मात्र छह माह तक 50 हजार रुपये का अंशदान देकर बेहतर और सम्मानजनक जीवन की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि निवेश, उद्योग और रोजगार की यह श्रृंखला पूर्वांचल के आर्थिक परिदृश्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर पहुंचीं अपर्णा यादव, कहा...महिलाएं सजग, विपक्ष का नकाब उतर चुका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link