Barabanki City

तालाब की जमीन पर चला बुलडोजर… 36 अवैध मकान ध्वस्त, नोटिस पर भी नहीं छोड़ा कब्जा

कई साल से सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं, राजस्व न्यायालय के बेदखली आदेश के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की, ध्वस्तीकरण के दौरान इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रहा और पूरे अभियान की निगरानी अफसरों ने की

बाराबंकी, 6 जून 2026:

बाराबंकी में सरकारी भूमि और तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के अनवारी कस्बे में तालाब की जमीन पर बने करीब 36 अवैध मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में रखा गया और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

प्रशासन के मुताबिक कुर्सी क्षेत्र के ग्राम अनवारी की गाटा संख्या 1056 राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। आरोप है कि इस सरकारी भूमि पर वर्षों से अवैध कब्जा कर पक्के मकान और दूसरे निर्माण खड़े कर लिए गए थे। कब्जाधारकों को कई बार नोटिस देकर जमीन खाली करने को कहा गया, लेकिन आदेशों का पालन नहीं किया गया।

मामला वर्ष 2022 में तहसीलदार न्यायालय पहुंचा था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत बेदखली का आदेश दिया था। इसके बावजूद कब्जा नहीं हटने पर प्रशासन ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें:

शुक्रवार की शाम इसनअभियान का नेतृत्व एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने किया। उनके साथ राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी कुर्सी थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने संभाली। प्रशासन की निगरानी में जेसीबी और पोकलैंड मशीनों से अवैध निर्माण हटाए गए। कार्रवाई पूरी होने के बाद तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त घोषित किया गया।

उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने कहा कि सरकारी भूमि, तालाब और सार्वजनिक उपयोग की जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में नहीं रहने दिया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी अभियान चलाकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड सरकार का सख्त एक्शन : हरिद्वार में सरकारी जमीन पर बनी थी मजार, ऐसे चला बुलडोजर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button