Barabanki City

एक करोड़ कीमत के मोबाइल खो चुके हैं लोग… पुलिस ने 700 फोन लौटाए, फिर ढूंढ निकाले 77 सेट

इस साल एक करोड़ कीमत के 700 से अधिक मोबाइल खोज चुकी है जिले की पुलिस, आज पुलिस लाइन में 16 लाख कीमत के 77 सेट असली मालिकों को सौंपे गए, एएसपी ने की खास अपील

बाराबंकी, 7 जून 2026:

100-200 नहीं बल्कि जिले में छह माह के भीतर 700 मोबाइल लोगों के हाथों से निकल गए। शिकायत व सर्विलांस के सहारे पुलिस ने इन्हें खोज भी निकाला। एक बार फिर से 77 सेट बरामद हुए है। अब तक वापस मिले सभी मोबाइल फोन की कीमत एक करोड़ से अधिक बताई गई है।

बता दें कि मोबाइल खोने के बाद अक्सर अपने महंगे सेट खोने की शिकायत दर्ज कराते हैं। पुलिस की
सर्विलांस सेल व थाना स्तर की संयुक्त टीमों द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल की तलाश शुरू की जाती है। इस दौरान पुलिस इस साल अभी तक एक करोड़ से अधिक कीमत के 700 से अधिक मोबाइल खोजकर उनके असली मालिकों के सुपुर्द कर चुकी है।

Police Recover Over 700 Stolen Mobile Phones Efficiently (1)

ये भी पढ़ें:

इसी बीच रविवार को एक बार फिर से बड़ी बरामदगी के बाद पुलिस लाइन में 77 लोगों को बुलाया गया। इन्हें उनके गुम हुए मोबाइल सौंप दिए गए। इनकी अनुमानित कीमत 16 लाख बताई गई। अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर एक विशेष अभियान के तहत, CEIR पोर्टल (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) का उपयोग करके तकनीकी विश्लेषण और ट्रैकिंग के माध्यम से मोबाइल तलाशे जाते हैं।

Advertisement

उन्होंने अपील की, कहा लोग अपने खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराएं या सीधे CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज करें, यह पोर्टल खोए हुए मोबाइल फोन को शीघ्रता से ट्रैक करने, ब्लॉक करने और बरामद करने में मदद करता है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  बहन की शादी से पांच दिन पहले युवक की हत्या... खेत में धारदार हथियारों से उतारा मौत के घाट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link