Ayodhya

अयोध्या में तड़तड़ाईं गोलियां…. STF के एक्शन में दो लाख का इनामी भानु प्रताप मुठभेड़ में ढेर

अपराधी पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत 40 मुकदमे दर्ज थे, रविवार देर रात एमी घाट के पास हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, पुलिस तलाश में जुटी

अनिल निषाद

अयोध्या, 8 जून 2026:

अयोध्या में यूपी एसटीएफ ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लाख रुपये के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को मुठभेड़ में मार गिराया। महाराजगंज थाना क्षेत्र के एमी घाट के पास हुई इस कार्रवाई में भानु प्रताप गोली लगने से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि भानु प्रताप अपने एक साथी के साथ बाइक से इलाके से निकल रहा है। टीम ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ की गोली उसे लग गई। इस दौरान उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:10 बजे एसटीएफ के निरीक्षक जेपी राय ने महाराजगंज पुलिस को मुठभेड़ की सूचना देकर मदद मांगी। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बदमाश को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।

Advertisement

बताया गया कि एसटीएफ की टीम ही भानु प्रताप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरा बाजार लेकर गई। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, भानु प्रताप गोरखपुर बेलघाट के ग्राम विधनापार का रहने वाला था और उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी समेत गंभीर अपराधों के 40 मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में शामिल था।

भानु प्रताप पर आजमगढ़ पुलिस ने एक लाख रुपये, अंबेडकरनगर पुलिस ने 50 हजार रुपये, गोरखपुर पुलिस ने 25 हजार रुपये और बस्ती पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे इन्हीं जिलों में बताए गए हैं।

READ MORE

ये भी पढ़ें  टावर पर चढ़कर मांगा इंसाफ, जमीन विवाद में युवक के हंगामे से हरकत में आया प्रशासन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link