Sitapur City

जिला अस्पताल के गेट पर बीमार बच्चे को लिटाया… नर्स पर अभद्रता का आरोप, पुलिस ने संभाले हालात

बच्चे के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर अभद्र व्यवहार और लापरवाही का आरोप लगाया, दूसरी ओर अस्पताल प्रशासन ने पिता के नशे में होने का दावा किया, पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया

सीतापुर, 8 जून 2026:

सीतापुर जिला अस्पताल में देर रात एक बीमार बच्चे को अस्पताल के मुख्य गेट के पास लिटाकर उसके परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर अस्पताल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

महोली कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले विनोद कुमार भारती अपने बेटे को मलेरिया की शिकायत के बाद शनिवार रात जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे। आरोप है कि इलाज के दौरान उनकी ड्यूटी पर तैनात एक नर्स से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जतानी शुरू कर दी।

विनोद कुमार भारती का आरोप है कि नर्स ने उनसे अभद्र तरीके से बात की। इसी से नाराज होकर उन्होंने विरोध दर्ज कराया। परिजनों ने बीमार बच्चे को अस्पताल के मुख्य गेट के पास लिटा दिया, जिससे वहां मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और अस्पताल में हलचल बढ़ गई।

ये भी पढ़ें:

उधर अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को सिरे से खारिज किया है। प्रशासन का कहना है कि हंगामा करने वाला व्यक्ति शराब के नशे में था और वार्ड के भीतर स्टाफ के साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था। मरीजों और कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए उसे वार्ड से बाहर जाने के लिए कहा गया था। इसके बाद उसने विरोध शुरू कर दिया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। काफी देर तक समझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। फिलहाल बच्चे का इलाज जारी है। घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन और बच्चे के परिजनों के दावे अलग-अलग होने से मामला चर्चा में बना रहा।

READ MORE

ये भी पढ़ें  फल मंडी पार्किंग के विवाद में खूनी झड़प...धारदार हथियार से हमला, तीन घायल, एक लखनऊ रेफर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button