Uttar Pradesh

आगरा: गांव में मची चीख-पुकार! ….नहाने गईं बेटियां यमुना में डूबीं, चार की मौत

मयंक चावला

आगरा, 3 जून 2025:

यूपी के आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यमुना नदी में नहाते समय 6 किशोरियां डूब गईं, जिनमें से 4 की मौत हो गई है, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद गोताखोरों की मदद से सभी किशोरियों को बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक चार किशोरियों की सांसें थम चुकी थीं।

ये भी पढ़ें:

पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और घायलों को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल दो किशोरियां अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही हैं।

इस हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। प्रशासन की ओर से घटना की जांच की जा रही है और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी घोषित, युवा और महिलाओं को भी जिम्मेदारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link