Ayodhya

अयोध्या : सुबह ड्यूटी पर निकले थे सफाईकर्मी… बेकाबू ट्रक ने मारी ठोकर, एक की मौत, तीन घायल

सहादतगंज ओवरब्रिज पर नगर निगम के ऑटोमैटिक सफाई वाहन लेकर निकले थे कर्मचारी, हाईवे पर करीब आधे घंटे तक लगा रहा जाम, घायलों में ट्रक ड्राइवर व क्लीनर भी शामिल, मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताया

अनिल निषाद

अयोध्या, 12 मई 2026:

अयोध्या के कैंट क्षेत्र स्थित सहादतगंज ओवरब्रिज पर मंगलवार सुबह नगर निगम के सफाईकर्मियों को लेकर जा रहे ऑटोमैटिक सफाई वाहन को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक सफाईकर्मी की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नगर निगम के कर्मचारी रोज की तरह सुबह करीब छह बजे सफाई कार्य के लिए निकले थे। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने सफाई वाहन को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी पढ़ें:

WhatsApp Image 2026-05-12 at 11.57.58 AM

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही सहादतगंज चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर करीब 30 मिनट बाद यातायात सामान्य कराया गया।

हादसे में सफाईकर्मी अजय की मौत हो गई। अजय मूल रूप से हाथरस जिले का रहने वाला था। घायलों में ट्रक ड्राइवर पुष्पेंद्र व क्लीनर रंजीत समेत तीन का इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  पूर्ति विभाग ने शादी समारोह के लिए चस्पा की ये नोटिस...भड़के कांग्रेसियों ने घेरा दफ्तर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button