Lucknow City

जुलूस, जोश और शक्ति प्रदर्शन : समर्थकों के हुजूम के साथ प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

लखनऊ व्यापार मंडल चुनाव : नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष से लेकर महामंत्री पद तक कई दावेदारों ने भरा पर्चा, सैकड़ों व्यापारियों की मौजूदगी से चुनावी माहौल हुआ गर्म

लखनऊ, 3 जून 2026:

यूपी की राजधानी के प्रमुख कारोबारी संगठन लखनऊ व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन बुधवार को जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विभिन्न पदों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण जुलूस के साथ व्यापार भवन पहुंचे तथा चुनाव अधिकारियों को अपने नामांकन पत्र सौंपे।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अमरनाथ मिश्र ने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल किया। वहीं वरिष्ठ महामंत्री पद के लिए पवन मनोचा, महामंत्री पद के लिए अनुराग मिश्र, जितेंद्र सिंह चौहान और उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए सुहैल हैदर अल्वी तथा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र गुप्ता ने भी अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन प्रक्रिया पूरी की।

WhatsApp Image 2026-06-03 at 6.26.40 PM

ये भी पढ़ें:

नामांकन के दौरान व्यापार भवन परिसर पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा नजर आया। शहर के विभिन्न बाजारों और व्यापारिक क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों व्यापारियों ने जुलूस में भाग लेकर प्रत्याशियों के प्रति अपना समर्थन जताया। पूरे कार्यक्रम में व्यापारियों का उत्साह, जोश और संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी साफ दिखाई दी।

चुनाव अधिकारी अनिल वरमानी ने बताया कि नामांकन के अंतिम दिन व्यापारियों में चुनाव को लेकर विशेष उत्साह रहा। बड़ी संख्या में व्यापारियों ने विभिन्न पदों के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किए और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपने नामांकन दाखिल किए।

इस दौरान लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे और उन्होंने नामांकन प्रक्रिया का अवलोकन किया। नामांकन चरण समाप्त होने के साथ ही अब चुनावी मुकाबले को लेकर व्यापारिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। आगामी चुनाव को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें  सूर्य शक्ति में चमका उत्तराखंड, CM धामी बोले- हर घर बनेगा ऊर्जा आत्मनिर्भर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button