Ho Halla SpecialSports

ऋषभ पंत करते हैं जादू-टोना

क्रिकेट , 22 सितंबर 2024

ऋषभ पंत ने 128 गेंदों में 109 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और चार छक्के शामिल थे। उनके करियर का ये कुल छठा टेस्ट शतक है। वह भारत के लिए विकेटकीपर के तौर पर संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा टेस्ट शतक जड़ने वाले प्लेयर बन गए हैं। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर ली है। धोनी ने अपने टेस्ट करियर में कुल 6 शतक ही लगाए थे। 

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का छठा शतक था। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आने से पहले ऋषभ पंत ने एक खास ‘टोटका’ अपनाया था, जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

करीब 2 साल बाद टेस्‍ट क्रिकेट में वापसी कर रहे पंत ने बेखौफ अंदाज में बल्‍लेबाजी की। ऋषभ पंत ने 85.16 की स्‍ट्राइक रेट से 128 गेंद पर 109 रन बनाए। अपनी इस पारी में उन्‍होंने 13 चौके और 4 छक्‍के जड़े। पंत और शुभमन गिल के बीच चौथे विकेट के लिए 217 गेंद पर 167 रन की साझेदारी हुई।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Asian Games 2026 : भारत का 44 साल का इंतजार खत्म, सावन बरवाल ने मैराथन में रचा नया रिकॉर्ड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link